पचमढ़ी फिर 1.6 डिग्री, भोपाल में 4 डिग्री:नया रिकॉर्ड; भोपाल में दिसंबर में लगातार चार दिन शीतलहर

प्रदेश के 70% हिस्से में बर्फीली ठंड का कहर जारी है। भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा। यह दिसंबर में लगातार चौथे दिन शीतलहर का नया रिकॉर्ड है। पचमढ़ी में तापमान 1.6 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर व गुलमर्ग जैसे देश के 35 सबसे ठंडे शहरों में मप्र के 10 शहर शामिल हुए हैं। इनमें पचमढ़ी 11वें स्थान पर है। मालवा क्षेत्र इस बर्फीली ठंड से अछूता है। उज्जैन में तापमान 8.0 डिग्री, इंदौर में 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। इन शहरों में तापमान भोपाल से 6-7 डिग्री ज्यादा है। पाले से दलहनी फसल और सब्जियों को ज्यादा नुकसान
कृषि विशेषज्ञ योगेश द्विवेदी के अनुसार, बर्फीली ठंड और पाला तुअर, चना, मसूर जैसी दलहनी फसलों व सब्जियों के लिए बेहद नुकसानदेह है। अब तक 30% फसलें खराब हो चुकी हैं। यदि ठंड 2-3 दिन और जारी रही, तो यह नुकसान 55% तक पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *