नदी जोड़ो परियोजना के दौरान बाएं से राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीके पाटील। मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच तीन नदियों (पार्वती-कालीसिंध-चंबल) के पानी के लिए मंगलवार को संशोधित समझौता हुआ। जयपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल और राजस्थान ईस्टन कैनाल परियोजना (पीकेसी-ईआरसीपी) की आधारशिला रखी। उन्होंने नदी जोड़ो के प्रतीक स्वरूप तीनों नदियों के पानी को एक घड़े में भरा।


