बाड़मेर में सरकारी महिला टीचर्स को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला टीचर को पुलिस ने पाबंद किया है। वहीं शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर जांच के लिए शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय महिला जांच समिति का गठन किया है, जो पांच दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर को सौंपे स्क्रीनशॉट, दो स्कूलों की शिक्षिकाएं आईं सामने सोमवार को दो सरकारी स्कूलों की चार महिला टीचर्स कलेक्टर से मिलीं और आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत किए गए। पीड़िताओं का आरोप है कि शिक्षक ने अपने मोबाइल नंबर से निजी चैट के साथ-साथ स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में भी अश्लील संदेश भेजे। इतना ही नहीं, घर से उठाकर रेप करने और जान से मारने की धमकी दी गई। एक अन्य स्कूल की महिला प्रिंसिपल और स्टाफ को भी अभद्र संदेश भेजकर गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। शिक्षिकाओं का कहना है कि देर रात मोबाइल कॉल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सस्पेंड कर मुख्यालय बदला, पुलिस ने किया डिटेन जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह रानीगांव ने बताया – शिकायत मिलने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। जांच के लिए तीन महिला अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है, जो निर्धारित समय में रिपोर्ट देगी। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी:अश्लील मैसेज भी किए, लिखा-जान से मार दूंगा; कलेक्टर को शिकायत के बाद आरोपी सस्पेंड बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने अपनी सहकर्मी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेज दिए। इसके बाद घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकी दी। पूरी खबर पढ़िए


