अलवर जिला अस्पताल के सामने बुधवार देर रात अलग-अलग कारों से आए युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जबकि अस्पताल के अंदर पुलिस चौकी संचालित है। यह शहर का गौरव पथ है। लेकिन आए दिन अस्पताल के बाहर युवक हुड़दंग करते दिखाई देते हैं। इन हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस की कोई सख्ती नहीं है और न ही इनमें पुलिस का खौफ दिखता है। यही नहीं घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग चले गए। उसके बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। न पुलिस को पता चला कि कौन युवक आए थे। टीबी अस्पताल के बाहर कार से उतरे युवक टीवी अस्पताल के बाहर बुधवार देर रातक युवक कार से आए थे। कुछ ही मिनट में कार से बाहर आकर हाईवॉल्टेज ड्रामा करने लगे। एक दूसरे पर लात घूसें चलाए। किसी की शर्ट फट गई। एक युवक अर्द्धनग्न होकर दूसरे पर लात घूंसे चलाता दिखा। देखते ही देखते करीब 15 से 20 लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। लेकिन पुलिस चौकी या थाने से कोई नहीं आया। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी देखकर उनकी पहचान करने के प्रयास है। ताकि जल्दी कार्यवाही की जा सके।


