जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में कल (27 फरवरी) भारतीय वायुसेना का महाअभ्यास ‘वायुशक्ति-2026’ आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जैसलमेर–जोधपुर मुख्य मार्ग (पोकरण रूट) पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। जैसलमेर-पोकरण मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, इससे करीब 12 किलोमीटर दूरी बढ़ेगी। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया – कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के लिए डायवर्जन किया गया है। यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग जैसलमेर से पोकरण आने-जाने वाले वाहन इस रूट से गुजरेंगे। जैसलमेर (शहीद जयसिंह चौराहा) ➝ आकल फांटा ➝ देवीकोट ➝ रासला ➝ सांकड़ा ➝ पोकरण तैनात रहेंगी विशेष टीमें रूट डायवर्जन को सुचारु रखने के लिए पुलिस की विशेष मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। जैसलमेर की ओर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी हुकमाराम को दी गई है, जबकि पोकरण की ओर से थानाधिकारी भरत सिंह निगरानी करेंगे। आज पहुंचेंगे वीवीआईपी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति और राज्यपाल गुरुवार दोपहर विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भी स्वागत के लिए पहुंचेंगे। सभी गणमान्य अतिथि शुक्रवार को पोकरण रेंज में वायुसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन देखेंगे। सहायता के लिए ये नंबर किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 02992-250747 और व्हाट्सएप नंबर 9530438715 जारी किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें। — ये खबर भी पढ़ें… राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में भरेंगी उड़ान:राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर वायुशक्ति युद्धाभ्यास का लेंगी जायजा, रक्षामंत्री भी आएंगे पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ कल (27 फरवरी) होगा। पूरी खबर पढ़िए तकनीकी गड़बड़ी के कारण युद्धअभ्यास में शामिल नहीं हुआ तेजस:राजस्थान- सुखोई ने दुश्मनों का सप्लाई डिपो उड़ाया, 44 बम गिराए राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति- 2026’ की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। पूरी खबर पढ़िए


