विधानसभा में आज (गुरुवार) अनुदान मांगों पर बहस का आखिरी दिन है। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद आज ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़ी अनुदान मांगों पर दिनभर बहस होगी। बहस के दौरान विपक्ष पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं करवाने, परिसीमन में राजनीतिक आधार पर वार्ड बढ़ाने-घटाने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। एप्रोप्रिएशन बिल पर सरकार देगी जवाब
विधानसभा में कल (27 फरवरी) राज्य का बजट पास होगा। इसके अलावा एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पारित करवाए जाएंगे। अप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का 27 फरवरी की शाम 5 बजे से सीएम भजनलाल शर्मा जवाब देंगे। इस दौरान वे नई भर्तियों सहित कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। जिलों की डिमांड और अब तक विधायकों से आई मांगों को पूरा करने के लिए कई घोषणाएं होने की संभावना है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होगा। BAC की बैठक में विधानसभा का आगे का कामकाज तय होगा
विधानसभा का 27 फरवरी के बाद का कामकाज तय करने के लिए आज दोपहर बाद विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक होगी। बीएसी की बैठक में पंचायतीराज संशोधन बिल, नगरपालिका संशोधन बिल और डिस्टर्ब एरिया बिल को पारित करवाने की तारीख तय होगी। होली के बाद ये बिल पारित होंगे। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….


