दतिया| यूसीमास की 23वीं इंटरनेशनल प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की गई। 8 मिनट में 200 सवाल हल करने की इस प्रतियोगिता में 6000 बच्चों ने भाग लिया। इसमें दतिया के 19 बच्चे भी शामिल रहे व शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारों बच्चों के बीच में अपने-अपने ग्रुप में टॉप फाइव में स्थान बनाया। पुरस्कार समारोह 15 दिसम्बर को दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित हुआ। इसमें विजेता बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की गई। सार्थक पुत्र श्रीकांत कस्तवार लेवल 5 में चैंपियन की ट्रॉफी, दर्श पुत्र सुदीप गुप्ता लेवल 8 में चैंपियन की ट्रॉफी, अनुभव पुत्र आशीष खरे लेवल 8 में सेकेंड रनर अप, दिव्यांश पुत्र दिवाकर पस्तोर लेवल 3 में फस्ट रनर अप, अभिनव पुत्र संजीव शर्मा लेवल 3 में सेकेंड रनर अप, शिवांश पुत्र अभिषेक श्रीवास्तव लेवल 3 में सेंकेंड रनर अप, हार्दिक पुत्र राजेश प्रजापति लेवल 6 में सेंकेंड रनरअप, कृष्णा पुत्र प्रभात कुमार पाठक लेवल 1 में फ़र्स्ट रनरअप, प्रकृति पुत्री रीना साहू, निमित्त पुत्र लव अग्रवाल, वंशिका पुत्री दीपक मोहर, आध्या पुत्री अवधेश ओझा, कंधन पुत्र दीपक शुक्ला, नियति पुत्री संजीव साहू, यश पुत्र मुकेश बुलकिया, मानसी पुत्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सानवी पुत्री संजीव साहू, तेजस पुत्र विकास गुगौरिया, वाणी पुत्री मयंक मोहन खरे ने थर्ड रनर अप की ट्रॉफी जीती।


