दतिया । श्री गहोई वैश्य समाज (रजि.) दतिया द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर के लिए मरीजों के पंजीयन 24 दिसंबर सुबह 10 बजे से श्री गहोई वाटिका सीता सागर के पास होंगे। नेत्र शिविर की प्रचार समिति के राजेन्द्र डेंगरे मुनीम ने बताया मरीज का पंजीयन उनके परिजन करा सकते है। 25 दिसंबर को नेत्र परीक्षण के बाद डॉक्टर द्वारा चिन्हित मरीजों की आंखों में नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपित होंगे।


