दीवार में छेद कर किराना दुकान मे घुसे चोर:काजू-बादाम और नकदी ले गए, बदमाशों ने तीसरी बार बनाया निशाना

डीग में किराना दुकान में तीसरी बार चोरी हो गई। इस बार चोर पीछे की दीवार में छेदकर अंदर घुसे। काजू-बादाम समेत ड्राई फ्रूट, गुटखा, परचून का अन्य सामान और नकदी चोरी कर ले गए। घटना ब्रज नगर थाना क्षेत्र के जलेबी चौक में रामजीलाल राधेश्याम ना की दुकान में गुरुवार रात को हुई। दुकान मालिक लवेश ने बताया- गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार में बड़ा छेद दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कई सामान गायब था। दुकान में बड़ी मात्रा में परचून का सामान होने के कारण फिलहाल चोरी गए सामान का सही पता नहीं चल पाया ह। प्राथमिक तौर पर काजू, बादाम, अन्य ड्राई फ्रूट, गुटखा और नकदी गायब बताई जा रही है। दुकान की पूरी जांच के बाद ही नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी। पहले की चोरी का नहीं हुआ खुलासा दुकान मालिक के अनुसार, इससे पहले भी दो बार दुकान में चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक उन मामलों का खुलासा नहीं कर पाई। लगातार तीसरी बार दुकान को निशाना बनाए जाने से व्यापारी में रोष है। घटना की सूचना ब्रज नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *