5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:अवैध गांजा रखने के मामले में पुलिस को थी तलाश, ‘ऑपरेशन शिकंजा’ में कार्रवाई

डीग की जालुकी पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। योगेश पर अवैध गांजा रखने का आरोप है और वह एनडीपीएस मामले में फरार चल रहा था। थानाधिकारी मनीराम शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चंद विश्नोई और एसपी ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार आरोपी योगेश कुमार पुत्र दलवीर सिंह जाट, श्योरावली थाना जनूथर का निवासी है। गत वर्ष जनूथर थाने में योगेश के खिलाफ अवैध गांजा रखने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *