दतिया । केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के संभावित लाभांवित ग्रामों में परियोजना अंतर्गत सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए जल उपलब्धता व इससे लाभान्वित ग्रामों के आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार बनने पर केन्द्रीय जन जागरण कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को खरग एवं कुशवाहा पुरा के स्कूलों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों, आंगनवाडिय़ों में केन वेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का स्कूलों में प्रचार-प्रसार लोगों को लाभांवित करने के लिए किया जा रहा है। 19 दिसम्बर तक ग्राम में भ्रमण एवं ग्रामवासियों से संपर्क कर केन वेतवा लिंक परियेाजना का प्रचार-प्रसार करना एवं परियोजना के महत्व को ग्रामवासियों को बताया जाएगा।


