दतिया । भांडेर थाना क्षेत्र के दतिया भांडेर रोड स्थित टोल के पहले नहर की पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खिरिया कबीर निवासी धर्मेंद्र पुत्र जगदीश दांगी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक से दतिया भांडेर रोड पर टोल के पहले नहर की पुलिया से जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक रंजीत कुशवाहा निवासी दुरसड़ा ने टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर प्रकरण दर्ज किया है।


