दतिया । पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने जिले में मादक पदार्थ की अवैध बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया। जिसमें मादक पदार्थ की अवैध बिक्री पर मोबाइल नंबर 94251 37283 पर सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और नशे के सौदागर पर तत्काल कार्रवाई होगी। एसपी ने आमजन से अपील की है कि, किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन न करें।


