बपावरकलां स्थित श्री चतुर्भुजनाथ एवं गणेश धाम समिति के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। चुनाव समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्णचंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मनीष गोड़ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इसमें पुरुषोत्तम राठौड़ को उपाध्यक्ष, रामबाबू शर्मा को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र नागर को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धर्मेंद्र सिंघल, गौरव सिंघल, बृजमोहन नागर और विमल तिवारी को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर रघेशचंद सिंघल, छीतरलाल नागर, भगवानसिंह गोचर, प्रभुलाल सुमन, कमलेश गोयल, सत्यनारायण सेन, भीमराज नायक, राघव गोचर, मदनलाल पारेता, दिनेश गर्ग सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष गोड़ ने कहा कि समिति सदस्यों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने गणेश धाम के विकास और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


