कचरा फेंकने की बात पर बच्ची को पीटा, धमकी दी

दतिया । गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उचाड़ में कुछ लोगों ने कचरा फेंकने की बात पर ही एक बच्ची के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दो युवकों पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम उचाड़ निवासी ग्यादीन पुत्र रघुवीर रजक ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री राधा ने घर के बाहर कचरा फेका। इसी बात पर गांव की रानी रजक और सतेंद्र रजक ने राधा की लात घूसों और थप्पड़ों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने धमकी भी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *