आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय बदला

दतिया । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास दतिया ने आदेश जारी कर जिले में सर्दी के बढ़ते प्रकोप से बच्चों के बचाव हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय अब सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया है। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक निर्धारित था। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रहकर रिकार्ड संधारित करने का समय दोपहर दो से तीन बजे तक व दोपहर 3 से शाम चार बजे तक गृह भेंट करने का समय नियत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *