जयपुर में तीन बैगों में भरकर लाया डोडा-पोस्त:भीलवाड़ा से लेकर आया था सप्लाई, तस्कर पकड़ा; मिला 28KG डोडा-पोस्त

जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को अरेस्ट किया है। वह भीलवाड़ा से तीन बैगों में डोडा-पोस्त की सप्लाई लेकर जयपुर आया था। पुलिस ने तस्कर को अरेस्ट कर उसके कब्जे से मिला 28KG डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- ड्रग तस्कर में आरोपी श्रवण कुमार (19) निवासी माण्डलगढ़ भीलवाड़ा को अरेस्ट किया गया है। बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक ड्रग तस्कर सप्लाई देने जयपुर के दुर्गापुरा आ रहा है। ड्रग सप्लाई की सूचना पर एसएचओ (जवाहर सर्किल) आशुतोष सिंह और डीएसटी के एसआई बन्ना लाल व कॉन्स्टेबल राजेश, नीरज, हेमंत और दयाराम की टीम ने दबिश दी। जवाहर सर्किल इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध तस्कर को पकड़ा। जिसके पास तीन बड़े बैग थे। बैगों की तलाशी लेने पर उसमें 27 किलो 818 ग्राम डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार को अरेस्ट किया। जिसके कब्जे से मिला डोडा-पोस्त जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भीलवाड़ा से सप्लाई लेकर जयपुर आया था। जयपुर के दुर्गापुरा में एक व्यक्ति को डोडा-पोस्त देना था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *