बलरामपुर में रेलिंग से टकराई बाइक, 1 की मौत:हादसे में 2 युवक की हालत गंभीर, सड़क धंसने से बने उभार के कारण बेकाबू हुई

बलरामपुर जिले के जुड़निया नाला के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दलधोवा निवासी शीलू बड़ा, अर्पित बड़ा और जुनियस बड़ा बाइक (CG 30F 8761) से बलरामपुर से अंबिकापुर रोड की ओर जा रहे थे। जुड़निया नाला के पास सड़क धंसने के कारण बने एक उभार (ब्रेकरनुमा) से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में शीलू बड़ा को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शीलू बड़ा की मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी अन्य दो घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सड़क धंसने की यह समस्या लंबे समय से मौजूद थी, लेकिन संबंधित विभाग ने इसकी समय पर मरम्मत नहीं कराई। दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी घटना की जांच करने और सड़क की स्थिति में सुधार लाने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *