नारनौल में लूट की योजना बनाते हुए 8 पकड़े:देसी पिस्टल और गाड़ी जब्त, सभी हिस्ट्रीशीटर, एक पर दर्ज हैं 19 मामले

हरियाणा के नारनौल में सीआईए पुलिस महेंद्रगढ़ ने अवैध हथियारों, डंडों के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाए हुए थे। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। ये सभी हिस्ट्रीशीटर हैं और सभी पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। इनको पकड़ने के बाद एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पकड़े गए लोगों में राजस्थान के भी शामिल हैं। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि साइबर सेल की मदद से सीआईए महेंद्रगढ़ की की टीम ने लूट की योजना बनाते हुए आठ लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में अनिल निवासी मांदी, कुलदीप निवासी रतनपुरा थाना बानसूर राजस्थान, रजनीश निवासी चंदू वाली ढाणी थाना बानसूर राजस्थान, राहुल और शुभम निवासी मांदी, शील मधुर निवासी सुरानी, सुरेन्द्र निवासी खटोटी थाना हरसोरा राजस्थान और संजय निवासी उनींदा को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से अवैध 2 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 2 डंडे और 2 गाड़ियां बरामद कर जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी काफी मामले दर्ज हैं। अनिल पर दर्ज हैं 19 मामले
आरोपी अनिल के खिलाफ 19 मामले, आरोपी कुलदीप के खिलाफ 7 मामले, आरोपी रजनीश के खिलाफ 6 मामले, आरोपी राहुल के खिलाफ 7 मामले, आरोपी शुभम के खिलाफ 2 मामले, आरोपी संजय के खिलाफ 4 मामले और आरोपी शील मधुर व आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ 1–1 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। पड़तल के पास पकड़े
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम अपराध रोकथाम की चेकिंग के दौरान पड़तल बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनिल, कुलदीप, रजनीश, राहुल, शुभम, शील मधुर, सुरेन्द्र और संजय मारपीट, लूट व अन्य कई वारदातों में शामिल रहते हैं। इनके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। जो सभी आज अपनी गाड़ी वरना व स्कॉर्पियो में सवार होकर बोहका से मोड़ी-भोजावास सड़क पर खड़े हैं और लूट की योजना बनाए हुए हैं। अपने पास डंडे, पिस्टल, देसी कट्टा, कारतूस काफी मात्रा में लिए हुए है व किसी वारदात को अंजाम देने के लिए योजनाबद्ध हैं। अवैध हथियार मिले
टीम सूचना के आधार पर गांव भोजावास से निकलते ही मोड़ी सड़क पर पहुंची, जहां पर खड़ी गाड़ी वरना व स्कॉर्पियो के पास पहुंचकर गाड़ियों के पास खड़े 5 व अन्दर बैठे 3 लड़कों को काबू किया। इनमें अनिल के पास अवैध देसी पिस्टल मिला, रजनीश से 3 जिंदा कारतूस मिले, सुरेन्द्र और कुलदीप से डंडा मिला, राहुल से देसी पिस्टल बरामद हुआ और संजय, शुभम, शील मधुर को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *