उज्जैन | श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी की प्रेरणा से एक बैंक की ओर से दो नग ई-कार्ट अर्पित की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि बैंक द्वारा मंदिर प्रबंध समिति को महाकाल लोक में संचालन के लिए 2 ई-कार्ट अर्पित की गई, जिनका उपयोग वृद्ध, दिव्यांग भक्तों के लिए किया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष शैलेंद्र सिंह बोरा अंचल प्रबंधक, बैंक और विजय कुमार, मंडल प्रमुख बैंक व प्रशासक धाकड़ ने ई-कार्ट का पूजन किया।


