भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बलरामपुर की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मंगलम पांडेय ने यह घोषणा की। इस निर्णय को संगठन को नई दिशा देने और युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। घोषणा के अनुसार, राजपुर मंडल में राजेश यादव को मंडल अध्यक्ष और कुमार गौरव सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, बारियों मंडल में हिमांशु श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष और रामकरण चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी में राजपुर और बारियों मंडल की मजबूत भागीदारी राजपुर और बारियों मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। इनमें पंकज गुप्ता और प्रशांत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, आशीष सोनी को सह कोषाध्यक्ष, सतेंद्र यादव को मीडिया प्रभारी, राजा सिंह को खेल-कला प्रमुख और बसंती सिंह को कन्या शक्ति संयोजिका बनाया गया है। करम साय कौशिक और शुकुल पैकरा को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। पंकज गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भाजयुमो के जिला संगठन विस्तार के तहत राजपुर के सक्रिय युवा नेता पंकज गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उल्लेखनीय है कि पंकज गुप्ता इससे पहले भाजयुमो मंडल राजपुर के महामंत्री पद पर भी कार्य कर चुके हैं। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई नियुक्तियां जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, ये नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई हैं। इन नई नियुक्तियों से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को और बढ़ाएगी।


