श्री श्याम सेवा समिति ने निकाली द्वितीय फागुन निशान यात्रा:रामगढ़ में महोत्सव के तहत शहर भर में भ्रमण, बाबा की विभिन्न झांकियां भी निकाली गईं

रामगढ़ में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा द्वितीय फागुन महोत्सव के तहत निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे शहर में भ्रमण कर रही है। महोत्सव का आयोजन छावनी फुटबॉल ग्राउंड से किया गया, जहां सर्वप्रथम निशान पूजन संपन्न हुआ। सुबह ध्वजा पूजन के बाद महिला श्रद्धालुओं को निशान दिए गए। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं, साथ ही बाबा की विभिन्न झांकियां भी निकाली गईं। निशानधारी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण निशान यात्रा छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होकर नेहरू रोड स्थित श्याम मंदिर के सामने से गुजरी। इसके बाद यह गोला रोड, थाना चौक और सुभाष चौक होते हुए वापस छावनी फुटबॉल मैदान पहुंची, जहां निशानधारी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समिति द्वारा 27 फरवरी को शाम 6:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। रात में फूलों की होली भी खेली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विनय अग्रवाल, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सांवर कुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, राजेश पथरवा, अनिल गोयल, शिव कुमार अग्रवाल और अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *