मौसम का हाल:प्रदेश के पांच सबसे ज्यादा गर्म शहरों में उज्जैन, 12 दिन बाद पारा 30 डिग्री

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम दो रूप दिखा रहा है। रात में अलग, दिन में अलग। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार मंगलवार को शहर प्रदेश के उन पांच शहरों में शामिल था, जहां सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह शहर हैं नर्मदापुरम, धार, बड़वानी, इंदौर और उज्जैन। ऐसा 12 दिन बाद हुआ है। इसके पहले 5 दिसंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया था। मौसम में आए बदलाव की वजह से शाम ढलने के बाद सर्द हवा का असर भी अपेक्षाकृत कम हो गया है।
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो यह सुबह 84 और शाम को 41 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 4 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। अब आगे : आज से नया पश्चिमी विक्षोभ, दिन में भी ठंड होगी मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में दिन के साथ रात के तापमान में कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *