मानसा में नौजवान ट्रैक्टर ड्राइवर मौत केस:पनग्रेन इंस्पेक्टर समेत पांच पर केस दर्ज, मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने की कार्रवाई

मानसा में एक ट्रैक्टर ड्राइवर नौजवान गुरजंट सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पनग्रेन के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मुंशी केवल सिंह और एक फैक्ट्री मालिक वरुण जिंदल सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मानसा पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के पिता किरनजीत सिंह के बयानों के आधार पर की है। मृतक गुरजंट सिंह (20) मानसा जिले के गांव दलेल सिंह वाला का निवासी था और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार आरोप- मालिकों ने CCTV फुटेज डिलीट की परिवार ने आरोप लगाया है कि गुरजंट सिंह सरकारी गोदाम से गेहूं उठाकर गांव में पहुंचाता था। हालांकि, घटना वाले दिन सरकारी अधिकारियों ने गेहूं को गांव भेजने के बजाय एक फ्लोर मिल में भेज दिया, जहां गुरजंट सिंह की मौत हुई। परिवार का दावा है कि फ्लोर मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को मालिकों द्वारा पहले ही डिलीट कर दिया गया था। मृतक के पिता किरनजीत सिंह ने पनग्रेन के अधिकारियों पर अपने बेटे की मौत को संदिग्ध बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मानसा सदर पुलिस को दिए बयानों में पनग्रेन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मुंशी केवल सिंह, फैक्ट्री मालिक वरुण जिंदल और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। थाना सदर के सहायक थानेदार ओम प्रकाश ने पुष्टि की कि किरनजीत सिंह के बयानों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *