धमतरी में मधुमक्खियों का आतंक:कलेक्ट्रेट मार्ग पर 12 लोग घायल, दो दिन में 22 हुए शिकार, हमले में एक डॉक्टर ICU में भर्ती

धमतरी जिले के कलेक्ट्रेट मार्ग पर मधुमक्खियों का आतंक मच गया है। राहगीरों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में 10 से 12 लोग घायल हो गए। राहगीरों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। एक दिन पहले भी, महाशिवरात्रि के मौके पर भखारा क्षेत्र के शिव मंदिर में पूजा कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिससे 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक डॉक्टर की हालत गंभीर है, जो फिलहाल आईसीयू में इलाज करा रहे हैं। सब्जी बेच रही​​ महिला पर भी मधुमक्खियों का हमला कलेक्ट्रेट मार्ग पर गुरुवार को यह घटना हुई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। राहगीर भागकर अपनी जान बचाने लगे और करीब 100 मीटर तक दौड़ते रहे। साथ ही, वे दूसरे लोगों को भी इस मार्ग से दूर रहने के लिए कह रहे थे। वहीं पास में सब्जी बेच रही​​ एक महिला पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया। वह किसी तरह पास के घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। कलेक्ट्रट मार्ग पर आवाजाही आधे घंटे के लिए ठप इस दौरान, कलेक्ट्रट मार्ग पर आवाजाही लगभग आधे घंटे के लिए पूरी तरह से ठप हो गई। स्थानीय निवासी राघवेंद्र ने बताया कि इस हमले में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए, जिन्हें बचाने के लिए धुंआ किया गया, तभी जाकर मधुमक्खियों का आतंक कम हुआ। मधुमक्खियों का यह आतंक कलेक्ट्रेट मार्ग पर करीब एक घंटे तक रहा। ऐसे में यह घटना लोगों में दहशत का कारण बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *