मनेंद्रगढ़ को मिला अपना खुद का वनमंडल, अधिसूचना जारी:कोरिया वनमंडल का किया गया पुनर्गठन, तीन उपवनमंडल होंगे

सरगुजा संभाग के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का अपना खुद का वनमंडल होगा। इस बारे में राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कोरिया वनमंडल का पुनर्गठन करते हुए मनेंद्रगढ़ वनमंडल का गठन किया गया है। मनेंद्रगढ़ के जिला बनने के बाद मनेंद्रगढ़ को वनमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग उठ रही थी। स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने रखा। इसके बाद इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई और कोरिया वन मंडल को पुनर्गठित करते हुए मनेंद्रगढ़ वनमंडल का गठन किया गया। तीन उप वनमंडल होंगे
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ वनमंडल में तीन उप वनमंडल होंगे। इसका कुल क्षेत्रफल 2361.35 वर्ग किमी होगा। इन उप वनमंडलों में मनेंद्रगढ़ उप वनमंडल का क्षेत्रफल 878.89 वर्ग किमी, केल्हारी उप वनमंडल का 664.12 वर्ग किमी और जनकपुर उप वनमंडल का 818.33 वर्ग किमी होगा। 2022 में हुआ था एमसीबी जिले का गठन
कोरिया जिले को विभाजित करके नया जिला एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) बनाया गया। यह 9 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य का 32वां जिला बनकर अस्तित्व में आया। इस जिले की सीमाएं उत्तर में मध्य प्रदेश के सीधी जिले की कुसमी तहसील, और दक्षिण में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से लगी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *