दुकान से गांजा बेचता हुआ आरोपी गिरफ्तार:2 किलो गांजा और 276 गांजे के पाइप मिले, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

भरतपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर के पाई बाग़ इलाके से 2 किलो गांजा और 276 गांजे से भरे पाइप जब्त किए हैं। आरोपी अपनी दुकान से अवैध गंजे का व्यापार कर रहा था। पुलिस ने दुकान से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया की मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी की पाई बाग़ इलाके में एक व्यक्ति अपनी दुकान से अवैध तरीके से गांजा बेचता है। जिसके बाद आज पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। दुकान की तलाशी लेने पर आरोपी की दुकान से एक गांजे का कट्टा मिला। इसके अलावा दुकान में रखे काउंटर में कुछ जॉइंट से भरे पाइप मिले। गांजे का वजन किया गया तो, गांजे का वजन 2 किलो मिला और, गांजे से भरे पाइप की संख्या 276 मिली। जिसके बाद आरोपी गजेंद्र (बंटू) को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जाएगी। जिससे यह पता लगाया जा सके की आरोपी कहां से गांजा लेकर आता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *