गुमला में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या:डायन बिसाही के शक में कुल्हाड़ी से काटकर मारा, शादी समारोह में जाते वक्त हुई घटना

गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। उमड़ा पंचायत के पंडरापानी गांव स्थित खेल मैदान के पास जंगल में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की पहचान बघिमा अम्बाटोली गांव की मंगरी देवी के रूप में हुई है। मंगरी देवी पंडरापानी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं, तभी जंगल में उनकी हत्या कर दी गई। मृतका के बेटे सुकरा लोहरा ने बताया कि गांव के ही गोविंदा खड़िया और जागुड खड़िया ने उनकी मां की हत्या की है। सुकरा लोहरा के अनुसार, गोविंदा खड़िया की मां की तबीयत खराब थी और जागुड खड़िया को लकवा मार गया था। इसी वजह से दोनों ने मंगरी देवी पर डायन होने का आरोप लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, गुरुवार को मृतिका के शव को कब्जे में लेकर एसआई गफ्फार अंसारी ने सदर अस्पताल गुमला पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *