कपिल देव ने रायपुर में CM साय से की मुलाकात:विष्णुदेव साय बोले- खेलों को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता, पूर्व कप्तान ने की सराहना

सीएम विष्णुदेव साय से बुधवार को नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कपिल देव का बेल मेटल से बनी प्रतिकृति और पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे। खेल अधोसंरचना पर जोर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए अधोसंरचना, बेहतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने की दिशा में प्रयास जारी है। कपिल देव ने की सराहना पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक बदलावों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, सुरक्षा और विकास के बेहतर माहौल में यहां की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा। सरकार का मानना है कि, खेल क्षेत्र में निवेश से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *