रायगढ़ में हाईवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत:घटना के बाद रेत लोड हाईवा पलटी, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। रेत लोड हाईवा के चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे मौके पर उसकी जान चले गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे के करीब रायगढ़ की ओर से बाइक पर सवार होकर युवक धनागर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही रेत लोड हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे हाईवा के चक्का के नीचे आने से युवक की मौत हो गई और हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जहां मृतक की पहचान डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकराभांठा का रहने वाला गुलशन बंजारे 28 साल के रूप में हुआ, जो रायगढ़ से काम कर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान वह हाईवा वाहन की चपेट में आ गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण व मृतक के परिजनों ने गुरूवार को धनागर रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों वाहनों के पहिए थम गए।
मुआवाज की मांग को लेकर आंदोलन
वहीं आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा की मांग करने लगे। जब इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन को लगी, तो तहसीलदार समेत कोतरा रोड थाना प्रभारी व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और समझाईश देने लगे, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। बाद में तात्कालिक सहायता राशि दी गई और आश्वसन दिया गया। जहां करीब 4 घंटे के बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हो गया।
मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही
इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि घटना रात में घटित हुई थी। गुरूवार को ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर धनागर रोड पर इक्ट्टा हुए थे। तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। अब ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हो गया है। मामले में पुलिस जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *