फाजिल्का में पुलिस ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में चार महिलाओं सहित 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि गांव भंभा वट्टू के रहने वाले समनदीप सिंह को इंग्लैंड भेजने के नाम पर विभिन्न खातों के जरिए लाखों रुपए वसूल किए गए और बाद में फाइल कैंसिल होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच जारी है। 18 लाख 20 हजार रुपए में हुई डील SSP गुरमीत सिंह ने बताया कि जलालाबाद के गांव भम्भा वट्टू के रहने वाले समनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी में बताया कि वह पढ़ाई कर रहा है और विदेश जाना चाहता है। उसने आरोपियों द्वारा मलोट में बनाए गए उक्सफोर्ड इंस्टीच्यूट पर संपर्क किया गया। जिन्होंने उसे विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए की मांग की। बाद में उनकी डील 18 लाख 20 हजार रुपए में तय हो गई। समनदीप सिंह के अनुसार, उन्होनें यह रकम आरोपियों के कई खातों डाल दी। पैसे देने के बाद विदेश भेजने के नाम पर उसने आरोपियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन वह टाल-मटोल करते रहे। आरोपी बोले- फाइल कैंसिल हो गई जून 2024, में जब उसने संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे बताया कि उसकी फाइल कैंसिल हो गई है, इसलिए वह विदेश नहीं जा सकता। आरोपियों ने उसे पैसे वापस देने की बात कही। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने पैसों का भुगतान नहीं किया। ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट में केस दर्ज इसके बाद पंचायत स्तर पर बातचीत होने के बाद करीब किस्तों में करीब पांच लाख रुपए लौटा दिए। लेकिन फिर करीब 13 लाख रुपए नहीं दिए गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों पर ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट में केस दर्ज लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर पहले भी श्री मुक्तसर साहिब में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का केस दर्ज है। इन लोगों पर हुआ केस फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने हरपिंदर सिंह उर्फ बंटी, रमनदीप कौर पत्नी हरपिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत कौर पत्नी हरविंदर सिंह, सिमरजीत कौर और सोनिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


