कपूरथला में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। नंगल नारायणगढ़ पावर स्टेशन के सामने एक अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव धंदलां (लखन के पड्डे) निवासी रविंदर के बेटे जशन उर्फ काला के रूप में हुई है। थाना सदर के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि जशन अपनी बहन को छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया। एएसआई भूपिंदर सिंह ने पुष्टि की कि परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।


