अलवर में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का विरोध:सचिवालय पर जमकर नारेबाजी,कहा-किसी भी सिनेमाघर में रिलीज हुई तो विरोध करेंगे

अलवर में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में यादव समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और “यादव जी की लव स्टोरी नहीं चलेगी” तथा “लव जिहाद बंद करो” जैसे नारे लगाए। इसके बाद एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया। यादव समाज के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि 27 तारीख को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज हो रही है। उनका आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की का चित्रण इस तरह किया गया है, जिससे समाज की छवि खराब होती है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यादव समाज ऐसी किसी घटना से जुड़ा नहीं है, जैसा फिल्म में दिखाया गया है, और इसे समाज को बदनाम करने की कोशिश बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म में उनके सरनेम का उपयोग कर कहानी बनाई गई है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना है कि यदि समाज पर फिल्म बनानी है तो ऐतिहासिक और वीरता से जुड़े विषयों जैसे महाभारत या रणगाथाओं पर बनाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिल्म अलवर में रिलीज हुई तो वे सिनेमा घरों में जाकर भी विरोध दर्ज कराएंगे। बताया गया कि इससे पहले टपूकड़ा क्षेत्र में भी इस फिल्म का विरोध हो चुका है। बुधवार को अलवर जिला मुख्यालय पर सैकड़ों लोग फिल्म के विरोध में एकत्रित हुए और प्रशासन से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *