‘नई खुशियां देने आया मसीह’ गीत से येशु की आराधना:कानपुर में क्रिसमस पर्व पर आयोजन, कव्वाली गाकर मंत्रमुग्ध किया

न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड कानपुर की ओर से क्रिसमस पर्व से पूर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चर्च की क्वायर ने क्रिसमस गीत आया मसीह आया मसीह देने खुशियां नयी… गाकर आराधना की शुरुआत की। आंखों से तू बुराई का पर्दा हटा के देख… कव्वाली गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाप में फंसी मानवता के उद्धार को लिया जन्म मोतीझील लॉन में आयोजित कार्यक्रम में यूपी पास्टर्स एसोसिएशन के पादरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने पाप में फंसी हुई सारी मानवता को बचाने के लिए इस संसार में जन्म लिया, जिससे हम सब अपने पापों से छूट कर परमेश्वर के उद्धार को प्राप्त कर सकें। बच्चों ने नाट्य मंचन कर किया मंत्रमुग्ध कार्यक्रम की शुरुआत पादरी ए.बी सिंह और पादरी अनिल गिलबर्ट की प्रार्थना से हुई। चर्च की सीनियर क्वायर हैलीना सिंह, पूर्णिमा, मारथा पॉल, सरोज, साधना ने भी गीत गाकर प्रभु येशु की महिमा का बखाना किया। छोटे–छोटे बच्चों ने प्रभु येशु मसीह के जन्म की घटना को ‘राजा येशु जन्मा ‘ नाटक के रूप में मंचन किया, जिसको देख लोग आनंदित हो उठे। पादरी ने माफी स्किट पेश किया चर्च के यूथ गर्ल्स की ओर से ‘जय जयकार सारे जग का तू बादशाह तेरी हुकूमत है तेरी शान’ गीत पर डांस प्रस्तुत किया गया। चर्च के यूथ ग्रुप में शामिल अंकित, आकाश, जतिन व आयुष ने ग्रुप डांस पेश कर लोगों का मनमोहा। चर्च के पादरी हैरी सिंह, बृजेश कुमार, राकेश मसीह की ओर से माफी स्किट पेश किया गया। सभी धर्मों के लोगों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेश्, डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी, श्री गुरु सिंह सभा के प्रमुख हरविंदर सिंह लार्ड, शहर काजी मौलाना अब्बदुल कद्दुस, तौफीक अहमद, क्षमा सिंह, नेहा लायल, मधुलिका, सुनील कुमार, संजीव, आयुष, सुमित, दिव्या मसीह, ज्योति पॉल, मोना पॉल, रोहित जॉन समेत अन्य लोग शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *