पूर्व CM बघेल ने गाया…दे दे बुल्लवा मुसवा को:कवर्धा घटना पर फाग गीत से कसा तंज,चूहों और धान का जिक्र कर घेरा सरकार

होली त्योहार को पांच दिन बचे हैं। इसी बीच विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक फाग गाते हुए सरकार पर चुटकी ली। उन्होंने गीत में कवर्धा की उस चर्चित घटना का जिक्र किया, जिसमें चूहों द्वारा धान खराब किए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने फाग गीत की तर्ज पर गाया, विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, दे दे बुल्लवा मुसवा को…”गीत की यह पंक्तियां सुनते ही विधानसभा की मीडिया गैलरी में हलचल मच गई और ठहाके गूंजने लगे। फाग गीत के बहाने सरकार पर निशाना साधा होली के पारंपरिक गीतों में सामाजिक और राजनीतिक व्यंग्य की परंपरा पुरानी रही है। पूर्व CM ने भी इसी अंदाज में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश में इन दिनों बजट सत्र और राजनीतिक बयानबाजी गर्म है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *