ब्यावर की खुशी का CS परीक्षा में 14वां स्थान:मोबाइल पर यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर देशभर में नाम रोशन किया

ब्यावर की खुशी भराडिया ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (CS) द्वारा आयोजित CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा में देशभर में 14वां स्थान हासिल किया है। खुशी ने इस परीक्षा की तैयारी मुख्य रूप से मोबाइल पर यूट्यूब के माध्यम से की, जिससे उन्होंने शहर और जिले का नाम रोशन किया। सीनियर सेकेंडरी शिक्षा पूरी करने के बाद खुशी ने स्वअध्ययन का रास्ता चुना। उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के माध्यम से CS की तैयारी शुरू की। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की। परिणाम घोषित होने पर परिवार में हर्ष का माहौल था। खुशी के दादा ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जबकि उनकी बड़ी मम्मी मधु ने गुलाब जामुन खिलाकर खुशी का इजहार किया। खुशी की माता सरिता और पिता विकास भराडिया ने बताया कि उनकी बेटी ने नियमित स्कूली पढ़ाई के साथ मोबाइल पर यूट्यूब के जरिए कोचिंग लेकर परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने देशभर में 14वीं रैंक हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर विद्यालय परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों ने फोन पर खुशी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खुशी भराडिया की यह सफलता दर्शाती है कि तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *