बांसवाड़ा में खेत पर काम करते किसान को लगा करंट:ग्रामीण बोले- ‘बिजली विभाग से कई शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं’

बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र के कमली पाड़ा गांव में गुरुवार को खेत पर काम कर रहे एक किसान को करंट लग गया। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, ललित पुत्र सेवालाल अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही बिजली की लाइन के तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। पास में काम कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने उसे गिरते देखा तो तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अस्पताल में उपचार जारी घायल किसान को निजी वाहन से छोटी सरवन अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ढीले तारों से खतरा ग्रामीणों का कहना है कि खेती के मौसम में खेतों में ढीले बिजली तारों और उपकरणों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर पहले भी विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *