बृज नगर में परचून दुकान से तीसरी बार चोरी:दीवार तोड़कर घुसे चोर, लाखों का सामान और नकदी ले गए

डीग जिले के बृज नगर में चोरों ने एक परचून दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात हुई इस घटना में चोरों ने जलेबी चौक स्थित रामजीलाल–राधेश्याम की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर प्रवेश किया। दुकान से नकदी और लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ है। यह दुकान तीसरी बार चोरों का निशाना बनी है। इससे पहले भी दो बार यहां चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही इन वारदातों से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कॉन्स्टेबल भेरो सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *