डोप टेस्ट के चक्कर में गन हाउस में पहुंचाए हथियार:पंजाब पुलिस की चेकिंग में खुलासा, लाइसेंस कैंसिल होंगे, पूरे राज्य में चेकिंग

पंजाब पुलिस की तरफ से आज गन हाउस में दबिश दी गई। इस दौरान गन हाउस का रिकॉर्ड चेक किया गया। इसके पीछे कोशिश केवल उन्हीं लोगों को हथियार मुहैया करवाए जाएं, जिनके पास उचित दस्तावेज हैं। इस दौरान चेकिंग में सामने आया है कि कई लोगों ने अपने हथियार काफी समय से गन हाउस में जमा करवाए हुए हैं। जिसके पीछे पुलिस मानकर चल रही है कि डोप टेस्ट के चक्कर में लोगों ने ऐसा किया है। क्योंकि डोप टेस्ट फेल होने पर लाइसेंस जारी या रिन्यू नहीं किया जाता है। इस वजह से यह तरीका उनके हिसाब से उचित है।
चेकिंग में हर चीज को परखा गया मोहाली में चेकिंग के दौरान डीएसपी सिटी दो हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सुबह से ही चेकिंग चल रही है। गन हाउस की चेकिंग के दौरान पाया गया है कि कई लोगों ने लंबे समय से अपने हथियार जमा करवा रखे हैं। कई लोगों के तो लाइसेंस भी एक्सपायर मिले हैं। इन सबका रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। इसके बाद एक पत्र निकाला जाएगा। जिसके बाद लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि डोप टेस्ट पास करना जरूरी किया गया है। 7 हजार लाइसेंस रद करने का फैसला पंजाब पुलिस हथियारों के लाइसेंस को लेकर पहले ही काफी सख्ती से चल रही है। सात हजार लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा लाइसेंस इश्यू करने को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। डीएसपी स्तर की अगुवाई वाली कमेटी इस चीज को वेरिफाई करती है कि असला लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को इसकी जरूरत है या नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *