राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर इकट्ठा हैं ओर सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते प्रदेश भर में सोमवार देर रात से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की हालत बिगड़ने लगी है। नजर आने लगा हड़ताल का असर हड़ताल का असर भीलवाड़ा में साफ तौर पर नजर आ रहा है। हड़ताल के चलते भीलवाड़ा में करीब 1800 बसें पिछले तीन दिनों से नहीं चल पाई है इसके चलते प्रतिदिन 4 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हो रहे हैं,प्राईवेट बस स्टैंड सूने हो चुके हैं।लोगों को यात्रा करने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 12 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चंद्र ओझा ने बताया कि सोमवा रात 12 बजे के बाद प्रदेश में कोई भी निजी बस संचालित नहीं हुई,भीलवाड़ा मे करीब 1800 बसें पिछले तीन दिन से खड़ी हैं, करीब 4 लाख यात्री रोज कुल 12 लाख यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई रहे हैं। मांगे नहीं मानने तक आंदोलन जारी रहेगा इस हड़ताल में लोक परिवहन,स्कूल बस व फैक्ट्री बसें जो अनुबंध पर लगी हुई थी उनको भी बंद करवा दिया गया है।इससे पहले 11 फरवरी को जयपुर में विभिन्न संगठनों का महागठबंधन बनाकर 16 फरवरी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा था।इसके बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ तीन तीन बार हुई वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बनने के कार हड़ताल का निर्णय लिया गया था जब तक मांगे नहीं मान ली जाती आंदोलन जारी रहेगा। इन रूटों पर एक भी रोडवेज नहीं: ब्यावररूट : 55 निजी बसें बंद रही,इस रूट पर 1 भी रोडवेज नहीं है। कपासन रूटः वाया गुरला, कारोई होते हुए 12 निजी बसें बंद है। इस रूट पर एक भी रोडवेज नहीं है,यात्रियों कोचित्तौड़गढ़ होकर कपासन जाना पड़ा। भीम वाया करेड़ा रूटः इस रूट पर सिर्फ 2 निजी बसें दोनों बंद रहेगी। रायपुर वाया बागौर रूट :10 निजी बसें बंद रही, यहां एक भी रोडवेज नहीं है। यात्रियों को असुविधा हुई ।
बस्सी वाया मंगरोप रूटः सिर्फ 5 निजी बसें चलती है वे भी बंद रहेगी। रावतभाटा वाया हलेड़ रूटः बरूदनी, बड़लियास होते हुए 3 निजी बंद रहेगी।


