नोएडा में दो दिन का यानी 21 और 22 दिसंबर को “नोएडा कनेक्ट ” नाम से विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। ये कार्निवाल नोएडा प्राधिकरण आयोजित करेगा। जिसमें नोएडा के कारोबारी क्षेत्रीय उद्योगों में तैयार होने वाले उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। ये उनके लिए एक प्रकार का मंच होगा। जिसमें वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर निवेश को बढ़ावा देने के लिए आर्डर भी लेंगे। साथ ही कार्यक्रम का उद्देश्य विकेंड में परिवार के साथ एक संपूर्ण मनोरंजक अनुभव प्रदान करना है। ये कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक होंगे। डीएलएफ के पास सेक्टर-18 में होगा कार्यक्रम इसके लिए दोनों दिन कार्यक्रम में कई प्रकार की एक्टिविटी और लाइव म्यूजिक डांस शो का आयोजन भी किया जाएगा। नोएडा कनेक्ट का पहला संस्करण डीएलएफ माल के पास सेक्टर-18 में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 स्थानीय वेंडर हिस्से लेंगे। जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग के लिए विकल्प उपलब्ध होंगें। प्रथम संस्करण जहां एक ओर कलात्मक विधा मेंहदी आर्ट, वर्ली आर्ट, टैटू आर्ट (फैब्रिक पेंट), मधुबनी आर्ट, गॉड आर्ट, लिप्पन आर्ट, मिट्टी से बनी कलाकृतियां के लिए आर्टिस्ट होंगे। खरीदारी के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल वहीं दूसरी ओर रेडीमेड गारमेंट्स, आर्टिफिसिएल जुलरी, बैग, मोबाइल एससरीज, टॉयस और हैंडीक्राफ्ट आदि की प्रर्दशनी और खरीदारी के विकल्प होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए किड जोन भी बनाया जाएगा। जिसमें बच्चों के लिए क्ले क्राफ्ट और ड्राइंग के साथ मनोरंजन के लिये अनुकूल व्यवस्था की गई है। इन सभी के साथ सभी आयु वर्ग के खान-पान की व्यवस्था के लिए कई स्टॉल लगाए जाएंगे।


