अवैध रेत-गिट्टी उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:सोन नदी से अवैध रेत निकालने वाले छह ट्रैक्टर, खोडरी में 3 हाइवा जब्त

खनिज विभाग ने जिले में रेत और गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले एक सप्ताह के भीतर विभाग की टीम ने कुल 9 ट्रैक्टर और 3 हाइवा वाहनों को अवैध खनन और परिवहन के आरोप में जब्त किया है। विभागीय टीम ने ग्राम कोलबिर्रा में सोन नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करते पाए गए छह ट्रैक्टरों को तुरंत जब्त कर लिया। इसी क्रम में, खोडरी और करंगरा इलाकों में गिट्टी और रेत के अवैध परिवहन में शामिल तीन हाइवा वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। इसके अतिरिक्त, खंता पिपरिया में दो ट्रैक्टर और साधवानी क्षेत्र में गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया। सभी जब्त किए गए वाहनों को खनिज नियमों के तहत कब्जे में लेकर कोटमीकला चौकी, रक्षित केंद्र अमरपुर और गार्ड परिसर गुरुकुल में सुरक्षित रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी आदित्य मानकर ने बताया कि विभाग इन दिनों अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रख रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निरीक्षण और सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *