उद्योग मंत्री बोले-कोयला उपयोग पर NGT से चर्चा जारी:पंजाब में इंडस्ट्री-पर्यावरण संतुलन पर सरकार गंभीर, बाहर से निवेश पर भी जोर

फतेहगढ़ साहिब में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने मंडी गोबिंदगढ़ के वजीराबाद इंडस्ट्रियल पार्क में एक नई कैटल फीड फैक्ट्री का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ कंपनियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। ताकि प्रदेश में कंपनियां निवेश करें और अधिक अधिक युवाओ को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने साझा किया कि राज्य की इंडस्ट्री को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के साथ लगातार संपर्क में है। मंत्री ने तर्क दिया कि यदि अन्य राज्यों में कोयले के उपयोग से उद्योग चल रहे हैं, तो पंजाब को भी राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पंजाब में ‘स्वच्छ कोयले’ का उपयोग सुनिश्चित करेगी ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो। उद्यमियों की चिंताओं के प्रति गंभीर है सरकार मंत्री अरोड़ा ने उद्योगपतियों की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि एनजीटी द्वारा कोयले के बजाय गैस के उपयोग के आदेश और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की अनियंत्रित कीमतों से पैदा हुई परेशानी पर सरकार गंभीर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार अपने उद्योगपतियों के साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। पंजाब में कंपनियां कर रहीं निवेश इस दौरान उन्होंने ‘इन्वेस्ट पंजाब’ योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश-विदेश की कंपनियां राज्य में निवेश कर रही हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। साथ ही, उन्होंने चंडीगढ़ में होने वाले आगामी ‘इन्वेस्टमेंट समिट’ और बजट में इंडस्ट्री के लिए विशेष घोषणाओं की बात भी दोहराई। 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार इस अवसर पर फतेहगढ़ साहिब की डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि 15 एकड़ में फैली यह नई फैक्ट्री लगभग 1000 लोगों को सीधा रोजगार प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने भी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वजीराबाद में इस बड़ी फैक्ट्री की शुरुआत पंजाब सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को दिए जा रहे निरंतर बढ़ावा का एक जीवंत उदाहरण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *