सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का वीडियो डालने वाला गिरफ्तार:मोगा में राइफल और कारतूस बरामद, लोगों को डराने के लिए किया था वायरल

मोगा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से .355 बोर की राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बता दे कि यह कार्रवाई धर्मकोट पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। धर्मकोट के डीएसपी जसविंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एएसआई दर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि धर्मकोट निवासी जसकरण सिंह अवैध हथियार रखता है और सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन कर रहा है। आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जसकरण सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .355 बोर की राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना धर्मकोट में मुकदमा नंबर 45, दिनांक 25.02.2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बदमाशों को दी चेतावनी डीएसपी जसविंदर सिंह ने कहा कि मोगा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन कर कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *