दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में आयोजित 70वें रेल सप्ताह समारोह 2025 में कुल 60 अवार्ड दिए गए। इनमें 33 व्यक्तिगत पुरस्कार और 27 विभागीय दक्षता शील्ड शामिल हैं। समारोह में अलग-अलग विभागों और यूनिटों के बेहतर प्रदर्शन को आधार बनाकर पुरस्कार तय किए गए। सबसे ज्यादा आठ आवर्ड भिलाई को मिले। वहीं रायपुर को पिछाड़ते हुए दुर्ग ने बेस्ट मेजर स्टेशन का खिताब जीता। हालांकि रायपुर ने सिग्नल-टेलीकॉम डिपो, आरपीएफ पोस्ट और स्टोर सेक्शन इन तीन वर्टिकल में बेस्ट कैटेगरी का आवार्ड जीता है। वहीं दुर्ग ने बेस्ट मेजर स्टेशन के अलाव बेस्ट इलेक्ट्रिकल जनरल डिपो का आवार्ड भी जीता है। इसी तरह भाटापारा को बेस्ट पी-वे डिपो, टीआरडी डिपो और क्रू लॉबी का आवार्ड मिला। बालोद को बेस्ट वर्क्स डिपो, दल्लीराजहरा को बेस्ट हेल्थ यूनिट, भानुप्रतापपुर को बेस्ट माइनर स्टेशन और दाधापारा बेस्ट स्टेशन यूनिट का आवार्ड मिला। भिलाई ने जीते सबसे ज्यादा आवार्ड भिलाई को बेस्ट रेलवे हॉस्पिटल (बीएमवाय), सिग्नल डिपो, कैरिज एंड वैगन डिपो, सेफ्टी कंप्लीट डिपो सेफ्टी कंप्लीट शेड, रनिंग रूम (बीएमवाय), रेलवे इंस्टीट्यूट और बेस्ट आरयूबी/सेफ्टी से जुड़ी यूनिट का आवार्ड मिला। बड़े स्टेशन या शहर तक सीमित नहीं रहा आवार्ड 27 विभागीय शील्ड अलग-अलग स्टेशनों और यूनिटों को मिलीं, रायपुर मंडल का प्रदर्शन किसी एक विभाग या बड़े शहर तक सीमित नहीं रहा। भानुप्रतापपुर, दाधापारा और दल्लीराजहरा जैसे छोटे स्टेशनों ने भी अच्छा परफार्म किया। सेफ्टी और हेल्थ से जुड़े विभागों को बड़ी संख्या में अवॉर्ड मिलना इस बात का संकेत है कि रेलवे का फोकस केवल संचालन पर नहीं, बल्कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी बढ़ा है। इसके साथ ही स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करना यह बताता है कि रेलवे ने फ्रंटलाइन स्टाफ के योगदान को भी महत्व दिया वहीं सुपेला गेट आरयूबी-442 को बेस्ट एक्जीक्यूटेड प्रोजेक्ट का अवॉर्ड मिलना रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और ‘गति शक्ति’ जैसी योजनाओं के जमीनी असर को दिखाता है।।


