हरियाणा के स्टेशनों पर यात्रियों से चोरी और स्नेचिंग की वारदात बढ़ती जा रही है। हिसार से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में आज भी 2 वारदात हुई है। पहली घटना ट्रेन संख्या 19613 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में जाखल रेलवे स्टेशन के पास हुई। राजस्थान के कोटा निवासी पंकज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयपुर से संगरूर जा रहे थे। वे ट्रेन के सेकेंड एसी कोच में सीट नंबर 29, 37, 38, 39 और 40 पर सफर कर रहे थे। 17 फरवरी की सुबह ट्रेन के जाखल रेलवे स्टेशन से रवाना होते ही एक अज्ञात युवक महिला का पर्स छीनकर ट्रेन से कूद गया और फरार हो गया। दूसरी घटना में हिसार से चरखी दादरी रहे एक यात्री का ट्रेन में बैग का लॉक तोड़कर करीब 7 तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए गए। घटना सुबह दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। शिकायत के आधार पर हिसार जीआरपी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस तरह दोनों घटनाओं को अंजाम दिया गया…


