रायपुर का कुख्यात बदमाश देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार:मर्डर-आर्म्स एक्ट जैसे 31 केस में है आरोपी, आदतन बदमाश संजू भी पकड़ाया

रायपुर के कालीबाड़ी नेहरू नगर में लंबे समय से सूखे नशे के अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में मुख्य सरगना मुकेश बनिया और उसका भाई संजू गिरफ्तार हुए, जो लंबे समय से फरार थे और इलाके में डर का माहौल बनाए हुए थे। आरोपियों के पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर नरैय्या तालाब इलाके में दो लोग अब्दुल जफर और सुनील जगत को गांजा बेचते हुए पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कालीबाड़ी में नाले के पास हाइडआउट पर छापा मारा। वहां से करीब 7 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग सामग्री, तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरा और मोशन सेंसर बरामद हुए। आरोपी अब्दुल जाफर के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज थे।
पुलिस ने घेरकर दबोचा 25/26 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने नरेश्वर मंदिर, नरैया तालाब इलाके में दबिश दी। इस दौरान मुकेश बनिया और उसका भाई संजू पकड़े गए। तलाशी में उनके कब्जे से करीब 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 नशीली गोलियां और मोबाइल बरामद हुए। दोनों आरोपी पहले से ही गंभीर अपराधों में शामिल पाए गए हैं। मुकेश बनिया के खिलाफ अब तक 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गुंडागर्दी, मारपीट और अवैध शराब बिक्री शामिल हैं। संजू के खिलाफ भी 15 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *