बिलासपुर में स्कूल खुलने का समय बदला:अब पुराने समय पर खुलेंगे स्कूल, ठंड कम होने पर आदेश जारी

बिलासपुर जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। ठंड और शीत लहर समाप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब स्कूलें अपने पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी एसबी टांडे ने बताया कि कलेक्टर संजय अग्रवाल के अनुमोदन के बाद यह आदेश जारी किया गया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित स्कूलों पर यह लागू होगा। एक पाली में संचालित होने वाली स्कूलों का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शनिवार को ये स्कूलें सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। दो पाली वाली स्कूलों की पहली पाली 7:30 से 11:30, दूसरी पाली 12 से 4 बजे तक दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं के लिए सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। शनिवार को दोनों पालियों की स्कूलें सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। यह बदलाव बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शीत लहर का प्रकोप समाप्त होने के बाद किया गया है। इससे पहले, अत्यधिक ठंड के कारण अक्टूबर के आखिरी महीने में सुबह 7:30 बजे से लगने वाली कक्षाओं का समय बदलकर 8:30 बजे कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *