सिरसा पुलिस ने लाखों के गहने-कैश मालिक को लौटाए:सड़क पर पॉलीथीन में मिला था; आधार कार्ड से हुई पहचान

सिरसा जिले के डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान सड़क पर मिले लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी उनके असल मालिक को लौटा दिए। चौकी गोल बाजार की टीम ने यह सामान सुरक्षित रूप से मालिक तक पहुंचाया। चौकी गोलबाजार इंचार्ज ASI कृष्ण कुमार ने बताया कि यह घटना 25 फरवरी की रात की है। एएसआई जगजीत सिंह अपने साथी कर्मचारी एसपीओ रणवीर सिंह के साथ मंडी डबवाली में नियमित गश्त पर थे। पुलिस को सड़क पर पड़ी मिली पॉलीथीन इसी दौरान, परशुराम चौक मंडी डबवाली के पास उन्हें सड़क पर एक पॉलीथीन संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस टीम ने पॉलीथीन को कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें सोने-चांदी के गहने और कैश बरामद हुआ। आधार कार्ड से मालिक की पहचान हुई पुलिस को इस पॉलीथीन में एक आधार कार्ड भी मिला, जो बठिंडा जिले के पथराला निवासी सुखदेव सिंह का था। आधार कार्ड से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने असल मालिक का पता लगाया। मालिक ने पुलिस को आभार व्यक्त किया जरूरी पहचान और दस्तावेज वेरिफाई करने के बाद, गहने और कैश को सुरक्षित रूप से सुखदेव सिंह को सौंप दिया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर मालिक सुखदेव सिंह ने डबवाली पुलिस का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस की ईमानदारी की सराहना की। पुलिस का संदेश डबवाली पुलिस ने कहा कि वे आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *