पदोन्नति की मांग को थर्मल में कर्मचारियों की रैली:बोले, मूल कार्मिकों का प्रमोशन अटका, जबकि नियमों की अनदेखी कर चहेतों को लाभ दिया

कोटा थर्मल में पदोन्नति की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ कोटा धर्मल इकाई,राजस्थान विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन (इंटक),राजस्थान विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ कोटा द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने थर्मल परिसर में नारेबाजी कर थर्मल मुख्य अभियंता कार्यालय तक रैली निकाली। फिर ज्ञापन देकर कर्मचारी विशेष स्थानांतरण योजना-2018 के तहत पदस्थापना एवं पदोन्नति विसंगति को दूर करने की मांग की।
भारतीय मजदूर संघ कोटा धर्मल इकाई से जुड़े राम सिंह शेखावत ने बताया कि विशेष स्थानांतरण योजना- 2018 के प्रावधानों के अलग जगहों से 90 कार्मिक ट्रांसफर होकर कोटा थर्मल में लगे थे। इनमें कई कार्मिक को नियम विरुद्ध पदोन्नति एवं स्थानांतरण का दोहरा लाभ मिला। इस कारण कोटा थर्मल के मूल कर्मचारियों की वरिष्ठता प्रभावित हुई। उनकी पदोन्नति प्रक्रिया बाधित हुई है। कोटा थर्मल के करीब 50 कार्मिक (टेक्निशियन, हेल्पर व ऑपरेटर) पिछले पांच साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी कोटा थर्मल प्रशासन द्वारा इस विषय पर कोई ठोस एवं न्यायसंगत कार्रवाई नहीं की गई है। ना ही निगम स्तर पर संघर्ष समिति पदाधिकारीयो की वार्ता की गई। आज कार्मिकों ने ज्ञापन देकर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। अगर मांगे नहीं मानी गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *